फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ा एक कोच

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी की छुट्टियों के सीजन में पर्यटकों को सुविधा देने के लिहाज से शताब्दी एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ाया गया है। एक अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। 30 जून तक चलने वाले पर्यटन सीजन में इन दिनों में कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर में सबसे ज्यादा दिल्ली के पर्यटकों की आमद होती है। आमतौर पर शताब्दी एक्सप्रेस में 13 कोच होते हैं। इधर दिल्ली से काठगोदाम की ओर आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर उत्तर रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ा दिया है। अब 14 कोच की ट्रेन दिल्ली आ जा रही है। यह सुविधा 29 मार्च से शुरू कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि उत्तर रेलवे ने शताब्दी में कोच बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें