हल्द्वानी। घर में सो रहे एक मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नूरी मस्जिद के पास रहने वाले सलीम (46) टेढ़ी पुलिया में मजदूरी करता था। रविवार रात सलीम सो रहा था, जिसे एक सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। परिजनों ने पहले समझा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है। सलीम के रिश्तेदार अशरफ ने बताया कि डाक्टर ने पुष्टि की कि उसे सांप ने डसा है। एसटीएच में उपचार के दौरान सोमवार रात सलीम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।