हल्द्वानी। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रभारी सहायक निदेशक खेल कुमाऊं मंडल अख्तर अली ने बताया कि जो खिलाड़ी खेलों में अर्हता रखते हों वे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 16 मार्च से हल्द्वानी स्थित कार्यालय से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 मार्च है।