फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेले रघुवीरा अवध में....

विज्ञापन
हल्द्वानी में फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरिशरणम् जन की ओर से रामपुर रोड स्थित एक बारात घर में शनिवार शाम फूलों की होली का आयोजन हुआ। यहां होली गायन से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

सिद्धी के दाता हां.. हां ..हां.. मोहन..गिरिधारी, कैले बांधी चीर आदि भजनों से कलाकारों ने समा बांधा। होली कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग..मेरी चुनरी में लग गयो दाग, नदी जमुना के तीर कदंब चढ़ी, होली बांके बिहारी की खेलें शंकर त्रिपुरारी आदि भजनों के बीच फूलों की होली खेली गई। संस्था प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है जिसमें सभी वर्ग भूली बिसरी यादों को भूलाकर नई शुरुआत करते हैं। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक संजीव आर्य, आबकारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, शोएब सिद्दकी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ने बताया कि नवंबर में साध्वी ऋतंभरा भागवत कथा के लिए हल्द्वानी आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें