फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री और ऋषिकेश के जल से करें जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिवरात्रि का पर्व नजदीक है और इसके लिए डाक विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग ने गंगोत्री और ऋषिकेश से संग्रहीत गंगाजल पेश किया है। लोगों में गंगाजल खरीदने की उत्सुकता दिखाई दे रही है। हालांकि बडे़ डाकघरों पर ही बिक्री की सुविधा होने के कारण ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग अपने रिश्तेदारों की मदद से इसे मंगवा रहे हैं। डाक विभाग गंगाजल का पूरा स्टॉक होने का दावा कर रहा है। पोस्टमास्टर वाईके बमेठा ने बताया कि गंगोत्री और ऋषिकेश से संग्रहीत गंगाजल अलग-अलग रेटों में उपलब्ध है। इसे पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगाजल का दाम
गंगोत्री से संग्रहीत गंगाजल
200 मिली की बोतल 38 रुपए
500 मिली की बोतल 51 रुपए

ऋषिकेश से संग्रहीत गंगाजल
200 मिली की बोतल 28 रुपए
500 मिली की बोतल 38 रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें