फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक- कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, शासन का करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को दिया गया। उच्चशिक्षा उत्तराखंड राजकीय महाविद्यालय मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली ने शासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि चार वर्ष पुराने दाखिला प्रकरण में उच्चशिक्षा निदेशक समेत चार अधिकारियों का निलंबन अगर जल्द वापस नहीं लिया गया तो पांच फरवरी से प्रदेश में बेमियादी हड़ताल कर दी जाएगी। इसके बाद महाविद्यालय शिक्षक संघ और कर्मचारियों की संयुक्त सभा हुई। शिक्षक संघ की अध्यक्ष डा. प्रभा पंत ने कहा कि अगर शासन स्तर से इस तरह की कार्रवाई होगी तो उन्हें कालेज में दाखिले करना मुश्किल हो जाएगा। शासन की कार्रवाई का कड़ा विरोध करने का ऐलान किया। सभा में चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार, डा. पूर्णिमा भटनागर, डा. हेमंत शुक्ला, डा. महेश कुमार, डा. सीएस जोशी, डा. डीसी पंत, डा. रश्मि पंत, डा. अनीता जोशी, डा. चंद्रावती जोशी, डा. एपी सिंह, डा. एमपी सिंह, डा. कमरुद्दीन, डा. नवीन भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें