उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) हल्द्वानी ने व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 10 जनवरी घोषित कर दी है। इसके साथ ही प्रवेश आवेदन फॉर्म यूओयू के सभी अध्ययन केंद्रों से मिलने लगे हैं। व्यक्तिगत विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं। कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने बताया कि व्यक्तिगत विद्यार्थियों में प्रवेश लेेने को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म के साथ ही व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए मैनुअल प्रवेश आवेदन फॉर्म भी जारी कर दिए गए हैं।