नैनीताल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। बुधवार को फिजिकल एजुकेशन व गृह विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। 181 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी। नैनीताल के सिटी कॉर्डिनेटर हिल व बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि नगर के सात विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक पाली में संचालित की जा रही हैं।