फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। किच्छा लालकुआं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा आनंदपुर क्षेत्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान किच्छा के गडरिया बाग निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान किच्छा से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान रूप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें