हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाने वाली स्व0 जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल 2022 फुटबॉ?
हल्द्वानी। बिठोरिया यूनाइटेड फुटबाल एकेडमी की ओर से 18 सितंबर से शुरू होने वाले जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल हल्द्वानी फुटबाल प्रीमियर लीग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों के 175 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू हुआ और दो बजे तक चला। आयोजक सचिव वीरू कालाकोटी ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द जारी होगी जिन बच्चों का चयन होगा उन्हें लीग शुरू होने से दो दिन पहले बुलाया जाएगा और आपस में प्रैक्टिस करवाई जाएगी। लीग 18 सितंबर से शुरू होगी और 25 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा। (संवाद)