फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिकी के प्रसार विषय पर तीन दिनी कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
Lyrics of physics
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर के भौतिकी विज्ञान विभाग में सूक्ष्म स्तर से वृहद स्तर तक भौतिकी का प्रसार विषय को लेकर तीन दिनी कार्यशाला बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। कार्यशाला का उद्घाटन डीयू में भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने किया। प्रो. दयाशंकर ने कहा कि बेहतर शोध कार्यों के लिए यह कार्यशाला अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से ही वैज्ञानिक गतिविधियों को उचित दिशा मिल सकती है। कार्यशाला में जनरल ऑफ माउंटेन रिसर्च शोध पत्रिका में प्रकाशित शोध पत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का संचालन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सीमा पांडे ने किया। इस दौरान संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. गंगा बिष्ट, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान प्रो. एचसी चंदोला, प्रो. संजय पंत, प्रो. अफसर अब्बास, प्रो. अशोक जैन, प्रो. वेंकटेश सिंह, प्रो. जगदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन


भौतिकी के प्रसार विषय पर तीन दिनी कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें