फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बैंक कर्मी आज हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बैंकों के विलय/एकीकरण पर रोक लगाने, खराब ऋणों की वसूली करने समेत अन्य मांगों को लेकर आज बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर सभी बैंक कर्मी एकत्र होंगे और सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों के विलय का विरोध किया जाएगा। सरकार को चेताया जाएगा कि विलय के बाद एसबीआई में अधिक खराब ऋण, एनपीए की ओर से लोगों का ध्यान न हटाएं, विलय करने से शाखाओं का अंत होगा, विलय आजीविका सुरक्षा के लिए खतरा है। विलय बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर समाप्त कर देगा। सप्ताह में पांच दिन काम, पारिवारिक पेंशन के निपटारे के साथ ही पेंशन को अपडेट करन, वेतन पुनरीक्षण आदि मांगें होंगी। बैंक अब उपभोक्ताओं के लिए सोमवार को ही खुलेंगे। चौथा शनिवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा, जबकि 23 को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें