हल्द्वानी। कुमाऊं दिवस पर शहर में पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को देवलचौड़ स्थित इंद्रकला गार्डन में कुमाऊं के पूर्व सैनिक और पूर्व सैन्य अधिकारी कुमाऊं दिवस पर जुटेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजन से जुड़े पूर्व सैन्य अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 90 वर्षीय कर्नल दर्शन सिंह कार्की ने तैयारियों का जायजा लिया। कर्नल कार्की ने बताया कि कुमाऊं रेजीमेंट सेना के सर्वोच्च रेजीमेंट में से एक है। सभी पूर्व सैनिक जोश के साथ शनिवार को कार्यक्रम में जुटेंगे। बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कुमाऊं, नागा रेजीमेंट, कुमाऊं स्काउट से जुड़े सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर कैप्टन नरेंद्र सिंह कार्की, कैप्टन हयात सिंह कपकोटी, कैप्टन यशवंत सिंह, कैप्टन बहादुर सिंह, कैप्टन थान संह, सूबेदार मेजर खड़क बहादुर, सूबेदार मेजर जीवन सिंह नेगी, सूबेदार उमाकांत पाठक आदि मौजूद थे।