फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर्स डे पर रक्तदान को आगे आए अभियंता

विज्ञापन
इंजीनियरों का रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंजीनियर्स डे पर ऊर्जा निगम की ओर से 30 अभियंताओं और उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से 18 अभियंताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

तिकोनिया स्थित ऊर्जा निगम के ईई कार्यालय में एसई शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में वितरण खंड के कुमाऊं भर के अभियंताओं ने हिस्सा लिया। शिविर में ईई नगर डीके जोशी, ईई ग्रामीण अमित आनंद समेत एचके गुरुरानी, सिराज उस्मान, विवेक कांडपाल, अजय भारद्वाज, एई मोहन राम, संजय कुमार, एई शुभा जोशी आदि ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। रक्तदान का कार्य बेस अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. उषा भट्ट, पूर्व सीएमएस डॉ. सीएस हयांकी की देखरेख में हुआ। इधर बेस अस्पताल में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 18 अभियंताओं ने रक्तदान किया। महासंघ की ओर से सृजन चैरिटेबल संस्था में ऑटिज्म पीड़ित बच्चों से भेंट कर उन्हें उपहार स्वरूप झूले और फल बांटे। इस मौके पर अध्यक्ष पीसी जोशी, बीसी जोशी, प्रदीप जोशी, सुभाष जोशी, विनोद जायसवाल, मनोज महतोलिया, भाष्कर जोशी आदि थे। उधर, उत्तराखंड डिप्लोमा अभियंता महासंघ ने सर्जन स्पास्टिक सोसायटी में कार्यक्रम किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रद्धा कांडपाल, गीता बिष्ट, गिरीश जोशी, पीसी जोशी, प्रदीप जोशी, मनोज मोहंती व सुभाष भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें