फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद भी पास नहीं हुए एमकॉम के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्नपत्र के बैक पेपर में एमबीपीजी कॉलेज के फेल परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के बाद भी पास नहीं हो सके। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी तरह की खामी होने से इनकार किया है। तमाम विद्यार्थियों को 75 में से मात्र 1-2 अंक दिए गए थे। बैक परीक्षा में फेल होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों प्रभारी प्राचार्य का घेराव कर आरोप लगाया था कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में खामी के चलते परीक्षार्थी फेल हुए हैं। प्रभारी प्राचार्य ने एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा में फेल सभी विद्यार्थियों के आवेदनपत्र कुलपति को भेज दिए थे। अब परीक्षा नियंत्रक की ओर से एमबी कॉलेज को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कुलपति की ओर से गठित एक सदस्यीय समिति ने रिपोर्ट दी है कि समस्त उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही, न्यायोचित हुआ है। मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि परीक्षा परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें