भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांव खनस्यू में नौ फरवरी को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शिविर में डीएम दीपेंद्र चौधरी समेत सभी विभागों के अधिकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। विधायक ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने को कहा है।