रामनगर (नैनीताल)। ग्राम चोरपानी निवासी अर्चना जोशी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सीबीएसई नेट में 28वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। अर्चना अभी जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर में पीएचडी (विज्ञान वर्ग) की छात्रा हैं। अर्चना की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। जीजीआईसी से इंटर करने के बाद पीएनजीपीजी कॉलेज से रसायन विज्ञान में एमएससी की। अर्चना के पिता एनके जोशी एडवोकेट, माता सुमन जोशी ग्रहणी हैं। अर्चना के दादा रामदत्त जोशी पूर्व विधायक थे। यहां का सरकारी अस्पताल उनके नाम पर है। अर्चना ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। अर्चना की इस उपलब्धि पर परिजनों समेत गुरुजनोें ने भी खुशी व्यक्त की है। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया।