नैनीताल। धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की ओर से इस वर्ष भी 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर सामूहिक उपनयन संस्कार किया जाएगा। सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित शुभ दिन है। डेढ़ दशक से संस्था की ओर से प्रतिवर्ष सामूहिक जनेऊ संस्कार किए जा रहे हैं। महासचिव ने बताया कि अब तक 17 पंजीकरण किए जा चुके हैं। अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।