फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 1688 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को 1,688 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि सोमवार को इंटरमीडिएट में समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र, (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजाबी, बंगाली की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 246 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 16 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में 56,751 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 55,079 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 1672 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें