रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह परिवार सहित जंगल सफारी के लिए ढिकाला गए हैं। वह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में पहुंचे। वहां मौजूद डीएम विनोद कुमार सुमन, सीटीआर के निदेशक राहुल, उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी, वार्डन शिवराज चंद ने उनकी अगवानी की। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गेस्ट हाउस में थोड़ी देर रुकने के बाद वह कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र ढिकाला चले गए। वन विभाग ने उनकी आवभगत के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। वह ढिकाला के पुराना वन विश्राम भवन (ओल्ड एफआरएच) में रुकेंगे। मुख्य सचिव केवल एक दिन के लिए आए हैं।
मुख्य सचिव परिवार सहित ढिकाला गए
डीएम, सीटीआर निदेशक ने अगवानी