फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में खड़ी कार हाथियों ने तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट लैंडस्केप में सड़क किनारे घूम रहे हाथियों के झुंड ने अल्मोड़ा जिले के गेस्ट हाउस कुमेरिया में खड़ी कुणखेत के पूर्व प्रधान की कार समेत वन विभाग की चौकी को भी तोड़ दिया। कोटाबाग ब्लॉक नैनीताल तहसील के ग्राम कुणखेत निवासी पूर्व प्रधान पूरन चंद्र ने बताया कि उनकी कार यूके-04डब्ल्यू-6264 कुमेरिया गेस्ट हाउस में खड़ी थी। बृहस्पतिवार रात नौ बजे के आसपास 10-15 हाथियों का झुंड गेस्ट हाउस में आया। हाथियों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के झुंड को भगाने के लिए वन कर्मियों ने फायरिंग की तो हाथियों ने वन विभाग की चौकी को भी तहस-नहस कर दिया। इसलिए अन्य लोगों ने पटाखे जलाकर हाथियों को सड़क से जंगल की ओर खदेड़ा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वनाधिकारियों से हिंसक वन्यजीवों को जंगल में ही रोकने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन




हाथियों ने कुमेरिया में तोड़ी कार और जंगलात चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें