फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अभिभावक, बच्चों संग करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर के एक विद्यालय में यौन शोषण आरोपित शिक्षक की दोबारा नियुक्ति करने को लेकर अभिभावक आक्रोशित है। अभिभावक सोमवार को तिकोनिया मार्ग में शिक्षक को हटाने को लेकर बच्चों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से सुबह 10:30 बजे तक नियुक्त शिक्षक को हटाने की मांग पूरी न करने पर 10:30 बजे से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षक पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और वह इस मामले में जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद शिक्षक की नियुक्ति विद्यालय में कर दी गई, जिससे बच्चों में असुरक्षा का भय है। कहा शिक्षक के भय के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। साथ ही सोमवार को अभिभावकों ने बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




आरोपी शिक्षक को हटाने के लिए आज धरना-प्रदर्शन
अभिभावकों बोले, बच्चों के संग तिकोनिया में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें