भीमताल (नैनीताल)। शासन ने नैनीताल के जिले योजना के लिए दूसरी किश्त के 10.59 करोड़ की राशि जारी कर दी है। शासन से राशि स्वीकृति होते ही डीएम द्वारा जिला योजना को पैसा आवंटित कर दिया गया। जिला सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि राशि जारी होते ही अब जिलेभर के विभागों से बजट से संबधित प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इसके बाद विभागों के खातों में पैसा आवंटित किया जाएगा। सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि शासन से जिला योजना में पहली किस्त से 13.77 करोड़ रुपये मिले थे।