हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 311 चेयरमैन सोनल बंसल ने क्लब के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने देवलचौड़ में इनरव्हील स्ट्रीट का लोकार्पण, गोद लिए विद्यालय में टिनशेड, विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें भी बांटी गई। इस मौके पर क्लब की चार्टर अध्यक्ष लिली सिंह, अध्यक्ष नीरजा बोरा, सचिव मधुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनीता शाह, आईएसओ रेनू कार्की, मीना रावत, रीता टंडन, मीना वार्ष्णेय आदि थे।