फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा दवाब के बाद सड़क के गड्ढे भरना शुरू

विज्ञापन
hole in delhi road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जब लापरवाही की शिकायत थाने पहुंची तो एनएचएआई के अधिकारियों की नींद टूट गई और बरेली रोड के गड्ढे याद आ गए। बुधवार रात एनएचएआई के ठेकेदार ने पुरानी आईटीआई के पास सड़क को सीसी किया। व्यापारियों की ओर से एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देने, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का की ओर से एनएचएआई के अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद हरकत दिखी। बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक एनएचएआई के ठेकेदार ने पुरानी आईटीआई के पास गड्ढे भरना शुरू किया। गोल्डन फर्नीचर के पास की सड़क को सीसी किया गया। अभी मंडी और तीन पानी के पास सड़क में अभी भी गड्ढे बरकार हैं। एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से जल्द गड्ढे भरने को कहा गया है। एक-दो दिन में सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें