फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बाधित रही शहर की विद्युतापूर्ति

विज्ञापन
bulb
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित उपकेंद्र की 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को शहर के एक बड़े हिस्से में दो घंटे तक विद्युतापूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह कालाढूंगी चौराहे पर स्थित विद्युत उपकेंद्र से होकर जाने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। इससे बाजार क्षेत्र के अलावा राजपुरा, बनभूलपुरा, बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया व कालाढूंगी रोड समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के कारण लोगों और कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) डीके जोशी ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कराने के बाद सुबह दस बजे संबंधित क्षेत्रों में विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें