हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी फिर तेज हो गई है। रविवार को विभिन्न पदों के लिए एक दर्जन नामांकन पत्र खरीदे गए। चुनाव पांच मई को होंगे। नवाबी रोड स्थित एक बारात घर में सुबह 8.30 पर आम सभा होगी और सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। एक मई को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी नंदा बल्लभ तिवारी और सह चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि जिन्होंने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है वे तीन मई तक जमा कर सकते हैं। आज हरीश चंद्र पाठक, नीरज कांडपाल, गोपाल अधिकारी, भूपेंद्र सिंह बोरा, तपन कुमार अग्रवाल, पवन बिष्ट, देवेंद्र चौधरी, चंद्र मोहन पंत, हिमांशु, हसनैन खतीबी, रवि गुप्ता और संजय सक्सेना ने नामांकन पत्र खरीदने। चुनाव कमेटी के विमल विरमानी, जगदीश चंद्र पाठक, दीपक अग्रवाल, अरशद अंसारी, समीरउल्ला खान, सत्येंद्र सिंह नेगी ने नामांकन पत्रों का वितरण किया।