बरेली में मृत मिले फौजी का लोहाघाट में अंतिम संस्कार
ब्यूरो
लोहाघाट (चंपावत)। बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले बाराकोट विकासखंड के सिंगदा गांव निवासी फौजी बलवंत सिंह का गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने बलवंत को अंतिम सलामी दी। बेटी के नामकरण को छुट्टी आए बलवंत सिंह (28) पुत्र भवान सिंह मंगलवार को घर से ड्यूटी में वापस जा रहे थे। बुधवार को बरेली के पास रेल लाइन के किनारे संदिग्ध अवस्था में उनका शव पड़ा मिला था।