फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबघाटी में आज से सड़क होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुलाबघाटी में सोमवार से पोकलैंड मशीन चलेगी। एनएच को डीएम और वन विभाग की ओर से मौखिक परमिशन के बाद गुलाबघाटी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। गुलाबघाटी में सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। एनएच ने यहां का सर्वें कर पुल बनाने का प्रस्ताव सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को भेजा है। अभी मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव को सैद्घांतिक सहमति नहीं मिली है। इसे देखते हुए एनएच पहाड़ काट के यहां पर सड़क की चौड़ाई एक मीटर बढ़ाने जा रहा है। शनिवार को एनएच के अधिकारी डीएम और वन विभाग के अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने यहां पर पोकलैंड से पहाड़ कटान में कुछ पेड़ इसके जद में आने की बात अधिकारियों को बताई। उधर वन विभाग और डीएम ने मौखिक आदेश के बाद एनएच यहां सोमवार से काम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें