रामनगर (नैनीताल)। पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक बिजली की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
मंगलवार देर रात दो बजे पपनै ब्रदर्स की बिजली की दुुकान से गश्त कर रही पुलिस ने बदबू के साथ धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते लपटें दुकान के शटर के ऊपर आने लगीं। इसकी सूचना कोतवाल विक्रम राठौर को दी गई। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन दल को बुला लिया। दुुकान स्वामी चंद्रशेखर पपनै शहर से 6 किमी दूर बैड़ाझाल गांव में रहते हैं। इसलिए अग्निशमन दल ने दुुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास भी फैल सकती थी। दुकान स्वामी चंद्रशेखर पपनै ने बताया कि लोगों के मरम्मत के लिए आए सामान सहित 40 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।