फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुविवि के 16 हजार विद्यार्थी देंगे एनईपी के तहत परीक्षाएं

विज्ञापन
कुलसचिव दिनेश चंद्रा - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब विवि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के तहत परीक्षाएं कराने की जुगत में है। पहली बार एनईपी के तहत करीब 16 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। खास बात यह है कि स्नातक के यह परीक्षार्थी तीन घंटे की परीक्षा देंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत कुमाऊं विवि ने इस वर्ष स्नातक में 16,163 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। नवंबर में परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन व शुल्क मांगा गया। विवि को अभी तक उक्त प्रवेश के सापेक्ष 15,914 परीक्षा आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि विवि ने पांच दिसंबर तक पोर्टल खोला है, बशर्ते अब विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म व शुल्क देना होगा।
इस पाठ्यक्रम में आए इतने आवेदन
पाठ्यक्रम - कुल विद्यार्थी - कुल आवेदन
बीए - 10,010 - 9,829
बीएससी - 3,202 - 3,169
बीकॉम - 2,951 - 2,916
पांच दिसंबर रात 12 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी पांच दिसंबर रात 12 बजे तक परीक्षा आवेदन फॉर्म व शुल्क जमा कर सकते हैं। पहले एक दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि तय थी। अब पांच दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म व शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहली बार 16 हजार विद्यार्थी अपने पसंदीदा विषयों की भी परीक्षाएं देंगे। साथ ही उन्हें अपने ग्रुप के विषयों के साथ ही भाषा, कौशल विकास और सह पाठ्यक्रमों की भी परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन

कोट
- कुमाऊं विवि एनईपी के तहत परीक्षाएं कराने की तैयारियों में जुट चुका है। इन दिनों परीक्षा आवेदन फॉर्म व शुल्क लिया जा रहा है। विवि की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं अब तीन घंटे की कर दी गई है। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के दौरान दो घंटे की कराई जा रही थी। - दिनेश चंद्रा, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें