फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में चीड़ का पेड़ गिरने से एक घंटे यातायात ठप

विज्ञापन
पेड़ गिरने से यातायात बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कैंची के पास सड़क किनारे लगा चीड़ का विशालकाय सूखा पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इससे यात्रियों को एक घंटे से अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाने के बाद मार्ग पर यातायात शुरू हुआ। घटना सोमवार की दोपहर एक बजे के आसपास की है। इससे अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, गरमपानी की तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर दो बजे यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन



हाईवे में चीड़ का पेड़ गिरने से एक घंटे यातायात ठप
कैंची के पास गिरा पेड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें