रामनगर (नैनीताल)। नगर सेवायोजन कार्यालय चार जुलाई को राजकीय महाविद्यालय में एक रोजगार मेले का आयोजन करेगा। नगर सेवायोजन अधिकारी नारायण सिंह दरम्वाल ने बताया कि सुबह दस बजे से पीएनजी पीजी कॉलेज में इच्छुक अभ्यर्थी 12वीं पास (दसवीं में गणित विषय अनिवार्य) हों तथा जिनकी आयु 18-23 वर्ष पूर्ण हों प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थी को एनटीटीएफ पंतनगर द्वारा तीन वर्षीय निशुल्क डिप्लोमा इन मैन्युफैक्चरिंग और टाइटन कंपनी रुद्रपुर में ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगाी। सफल अभ्यर्थी को 8500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी एवं कैंटीन, मेडिकल, ड्रेस और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं।
चार जुलाई को लगेगा रोजगार मेला