कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) का सर्वाधिक लोकप्रिय ढिकाला और दोमुंडा जोन का दुर्गादेवी गेट 15 जून को दिवसीय भ्रमण के साथ पर्यटकों के लिए बरसात में बंद कर दिया गया था। अब सीटीआर के बिजरानी जोन, पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) का सीतावनी जोन रविवार में रविवार को इस सत्र के अंतिम दिन जंगल सफारी होगी। सोमवार से सीतावनी, बिजरानी जोन समेत बाराती रौ झरना और कॉर्बेट फॉल भी पर्यटकों के लिए बंद हो जाएंगे। कच्ची सड़कों के कारण हर साल बरसात में वन परिसर पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है क्योंकि बरसात के दिनों में नदी, नाले उफान पर रहने से हादसों का खतरा रहता है। इसके बावजूद बाढ़ कम होने पर ढेला, झिरना रेंज सालभर पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं।
आज से बंद होगा बिजरानी, सीतावनी जोन