रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए यूपी परिवहन निगम के हापुड़ डिपो ने रामनगर से दिल्ली के बीच एक एसी बस चलाई है। यह बस रोजाना रात साढ़े नौ बजे रामनगर से चलेगी। दिल्ली से यह बस सुबह रवाना होकर दिन में रामनगर पहुंचेगी। इसका किराया 392 रुपये होगा जबकि साधारण बस में किराया 298 रुपये है। डिपो के फोरमैन मो. यामीन ने बताया कि रात में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह बेहतर सुविधा है।
रामनगर से दिल्ली के चली नई एसी बस सेवा