फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम संचालन ने कटौती का आदेश रद्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कर्मचारी संगठनों के दबाव में काठगोदाम डिपो के 36 चालक-परिचालकों से एक-एक हजार रुपये कटौती का आदेश जीएम संचालन ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित अधिकृत ढाबा संचालक की शिकायत पर रोडवेज प्रबंधन ने चालक और परिचालकों के एक-एक हजार रुपये काट लिए थे। यह आदेश सहायक महाप्रबंधक ने 11 जून को दिया था। इसके बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बैठक कर सहायक महाप्रबंधक को आंदोलन का नोटिस दिया था। सोमवार को यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने देहरादून में महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन से मुलाकात की। चौधरी ने जीएम से कहा कि दिल्ली रोड के ढाबा मालिक ने गलत शिकायत की। इसके आधार पर प्रबंधन ने 36 चालक-परिचालकों से एक-एक हजार रुपये काट लिए। उन्होंने कटौती को निरस्त करने का अनुरोध किया। इस पर महाप्रबंधक संचालन ने सहायक महाप्रबंधक का आदेश निरस्त कर दिया। काठगोदाम डिपो की शाखा के सभी सदस्यों ने महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी का आभार व्यक्त किया। शाखा मंत्री कौशल जोशी ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर है। शाखा मंत्री ने कहा कि यूनियन का दो जुलाई से कार्य बहिष्कार होगा। हालांकि यूनियन की ओर से धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।


जीएम संचालन ने कटौती का आदेश निरस्त किया
ढाबा संचालक की शिकायत पर 36 चालक-परिचालक के काटे गए थे रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें