फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में 8163 राजस्व वाद लंबित

विज्ञापन
नो मेंस लैंड पर बसी आबादी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से मंडल में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर रोष जताया। उन्होंने सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सभी न्यायिक राजस्व अधिकारी न्यायालय में काला कोट पहनकर जाएं। न्यायालय में मोबाइल फोन का उपयोग न करें। तीन वर्ष से अधिक पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। पांच वर्षों से लंबित मामलों की रोजाना सुनवाई की जाए। वादों के निस्तारण में पूरी संजीदगी एवं गंभीरता से वास्तविकता जानने के बाद अधिनियमों का अनुपालन करें। उन्होंने सभी डीएम से अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की पाक्षिक समीक्षा कर आख्या भी देने को कहा। इस दौरान अपर आयुक्त संजय खेतवाल ने बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर में 8163, नैनीताल में 5539, अल्मोड़ा में 560, पिथौरागढ़ में 416, चंपावत में 341, बागेश्वर में 214 राजस्व वाद लंबित हैं। वीसी में डीएम विनोद कुमार सुमन, डॉ. नीरज खैरवाल, डॉ. रणबीर सिंह चौहान, रंजना राजगुरु, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, जगदीश चंद्र कांडपाल, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, आरडी पालीवाल आदि थे।
विज्ञापन



ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 8163 राजस्व वाद लंबित
कुमाऊं आयुक्त ने वीसी के माध्यम से की लंबित राजस्व वादों की समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें