हल्द्वानी। जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी आर-9 दाखिल करने की मोहलत दो माह बढ़ा दी गई। पहले यह रिटर्न 30 जून तक दाखिल करना था। अब व्यापारी 31 अगस्त तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। जीएसटी काउंसिल ने पहले सालाना रिटर्न जीएसटी आर-9 दाखिल करने के लिए 30 जून की तारीख तय की थी। तकनीकी दिक्कतों के कारण कुमाऊं के 65 हजार व्यापारियों में से करीब 20 प्रतिशत ही रिटर्न दाखिल कर सके। शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल ने 31 अगस्त तक इसकी तारीख बढ़ा दी है। टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे हजारों व्यापारी आसानी से रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।
सालाना रिटर्न भरने के लिए दो माह की मोहलत