रामनगर (नैनीताल)। कई माह से बीमार हथिनी लक्ष्मी की जांच के लिये पशु चिकित्सकों की टीम यहां पहुंची है। इसमें आईवीआरआई के डॉ. महेंद्रन, पंतनगर के पशु चिकित्सक डॉ. जीएल सिंह शामिल हैं। उन्होंने हाथियों की देखभाल के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी सलाह दी। जांच के लिए कई नमूने भी लिये। कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों में पल रहे आठ हाथियों को रामनगर वन प्रभाग ने कोर्ट के आदेश पर कब्जे में लिया था। इन सभी हाथियों को आमडंडा में रखा गया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त तेजस्विनी पाटिल, डीएफओ बीपी सिंह, डॉ. दुष्यंत, डॉ. आयुष उनियाल, एसडीओ एनसी पंत, रेंजर भगवत प्रसाद पंत आदि ने उन्हें बताया कि लक्ष्मी हथिनी कई माह से बीमार है। देश, विदेश के डॉक्टर उसका उपचार कर चुके हैं। इसके बावजूद लक्ष्मी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
हथिनियों की जांच को पहुंचा डॉक्टरों का पैनल