फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन का अवकाश और खाली हो गए एटीएम

विज्ञापन
atm closed
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूरे सप्ताह में चार दिन का अवकाश होने के कारण एटीएम भी खाली हो गए। लोगों को नकदी निकालने के लिए एटीएम के चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन

बुधवार को ईद के चलते अवकाश था। बृहस्पतिवार को कबीना मंत्री प्रकाश पंत का आकस्मिक निधन होने के कारण राज्य सरकार की ओर से अवकाश घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी एटीएम खाली हो गए थे। शुक्रवार को सिर्फ एक दिन के लिए सरकारी कार्यालय खुला और शनिवार एवं रविवार को अवकाश रहा। दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक भी बंद थे। शनिवार शाम से ही कई एटीएम खाली हो गए थे। रविवार शाम को देवलचौड़ पर सिर्फ एसबीआई के एटीएम में रुपये थे जबकि अन्य एटीएम खाली थे। ऐसा ही कुछ आलम नवाबी रोड और कालाढूंगी रोड पर था। एटीएम में राशि न होने के कारण लोगों को भटकना पड़ा। अवकाश के चलते सैलानी भी बड़ी संख्या में सैलानी भी शहर से गुजरे मगर उनको एटीएम में निराशा ही हाथ लगी।

दो दिन के अवकाश में खाली हो गए एटीएम
नवाबी रोड, देवलचौड़, कालाढूंगी रोड पर खाली हुए एटीएम, लोग नकदी निकालने के लिए भटके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें