नैनीताल। कुलपति प्रो. केएस राना ने विवेकानंद पीठ और कुमाऊं विवि में प्रधानमंत्रियों का कोर्स पढ़ाने संबंधी पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय टीम बना दी है। टीम एक सप्ताह में पाठ्यक्रम तैयार करके अपनी रिपोर्ट कुलपति को देगी। टीम के संयोजक प्रो. एसए हामिद होंगे जबकि प्रो. इंदु पाठक, प्रो. दिव्या जोशी उपाध्याय सदस्य होंगे। कुमाऊं विवि काकड़ीघाट में विवेकानंद पीठ बना रहा है। इसको लेकर काफी दिनों से प्रयास चल रहे हैं। इसी तरह आजादी के बाद से नरेंद्र मोदी समेत सभी प्रधानमंत्रियों की नीतियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कुलपति ने पहले कही थी। इस अध्याय को राजनीतिकशास्त्र और लोक प्रशासन विषय में समाहित किया जाना है।
विवेकानंद पीठ, पीएम संबंधी कोर्स के लिए बनी कमेटी