हल्द्वानी। आंधी-बारिश से गौला के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन क्षेत्र की सिंचाई के लिए अब भी नहरों में पर्याप्त पानी नहीं चल पाया है। नतीजतन किसान परेशान हैं। हालांकि बारिश के बाद जलस्तर में करीब 14 क्यूसेक की वृद्धि हुई है, लेकिन यह सिंचाई आदि के लिए नाकाफी है। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी जेई कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को गौला का जलस्तर 57 क्यूसेक था, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को यह बढ़कर 71 क्यूसेक हो गया, जबकि पिछले साल आज के दिन गौला का जलस्तर 65 क्यूसेक रिकार्ड किया गया था। पिछले साल के मुकाबले शुक्रवार को छह क्यूसेक अधिक रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे गौला बैराज में 63 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ा पर राहत नहीं