रामनगर (नैनीताल)। थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम फतेहपुरी निवासी मो. साद (16) पुत्र इरफान अपने परिजनों के साथ यहां मोहल्ला खताड़ी निवासी अपनी बुआ शहनाज के घर आया था। शुक्रवार शाम को सभी लोग कोसी बैराज घूमने गए। इसी दौरान सभी लोग कोसी बैराज के प्रतिबंधित क्षेत्र जाकर मौज मस्ती कर रहे थे कि तभी साद के छोटे भाई शाहिद (10) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख साद ने भी छलांग लगा दी। उसने शाहिद को बाहर निकाल लिया लेकिन साद खुद डूूबने लगा। वहां भीड़ जुटने पर स्थानीय लोगों ने शाद की जान बचाकर उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
कोसी बैराज में डूब रहे युवक को बचाया