रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई एवं अन्य राज्यों के बोर्ड से अनुत्तीर्ण हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए एनआईओएस के माध्यम से एक और मौका दिया जा रहा है। एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि इसमें तीन विषय की परीक्षा होगी। दो विषय पूर्व बोर्ड के होंगे एवं जो छात्र-छात्राएं ग्रेस से उत्तीर्ण हुए हैं वह अपने ग्रेस विषयों के अंक बढ़ा सकेंगे। इसके लिए एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर पंजीकरण का कार्य करा रहा है। चौहान ने बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी इस प्रक्रिया को अपनाकर अपना साल बचा सकते हैं, इनकी परीक्षा अक्तूबर में होंगी। अभ्यर्थी इन नंबरों 9411161117, 9411792669 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए एक और मौका