फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं दूर जब दिन ढल जाए में थिरके सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डांठ के बोट स्टैंड में शनिवार को आयोजित लेक साइड संगीत की शाम सैलानियों के नाम रही। स्थानीय कलाकारों में म्यूजिक बैंड के रोहित कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार के नये, पुरानों गानों की आवाज में सैलानी झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए और ये शाम मस्तानी मदहोश किए जा आदि गीत सुनाकर सैलानी थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही एक्वेरियम में एलईडी लाइट लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द विकास कराए जाएंगे। ताकि सैलानियों की आवाजाही बढ़ सके। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, समिति के सचिव नितिन राणा, नितेश बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। विजय बिष्ट ने संचालन किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला, संजय बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


कहीं दूर जब दिन ढल जाए गीत पर थिरके सैलानी
भीमताल में लेक साइड संगीत का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें