फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलसेंट्स काॅलेज में 150वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुए शुरु

विज्ञापन
आलसेंट्स काॅलेज में 150वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुए शुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में दो दिवसीय 150वां वार्षिकोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। वार्षिकोत्सव के पहले दिन की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से हुई। स्वरांजलि के बाद ओडिसी, कथकली, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुति खासी सराही गई। वसुंधरा भदूला, रुबनकौर सिद्धू, मरियम राशिद, अनंता भंडारी, प्रतिभा मक्कड़, गौरी गोयल ने नाटक दिखाया। ऑल सेंट्स कॉलेज की पूर्व छात्रा, वर्तमान में चीफ कमिश्नर ऑल इनकम टैक्स के पद पर मुंबई में कार्यरत अलका त्यागी मुख्य अतिथि थीं। इससे पहले राइट रेवरेंड प्रेमप्रकाश हाबिल ने विद्यालय के नवनिर्मित गेट का उद्घाटन किया। हिमानी बिष्ट, आद्या जिलानी, खुशी शोएब ने संचालन किया। इस दौरान आगरा डायसिस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के बिशप, ऑल सेंट्स बोर्ड के चेयरमैन डॉ. प्रेमप्रकाश हाबिल, डॉ. अविनाश चंद, सेंट जोर्जेज आगरा के प्रधानाचार्य सुशील जरमाया, उज्ज्वला जरमाया, अभिनव बनर्जी, अक्षय जरमाया, डॉ. अजय रावत, सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटू, सेंट मेरी की सिस्टर सीमा सीजे, ब्रदर रॉयल फर्नांडिज, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक विनय साह, रॉबर्ट डिरेंजो समेत 1977 बैच की पूर्व छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
ऑलसेंट्स कॉलेज में 150वां वार्षिकोत्सव शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें