फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटकर छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीएड के एक छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बीएड का टेस्ट छूटने के कारण वह दो महीने से तनाव में था।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी सेवानिवृत्त वन दरोगा चुन्नी लाल का 25 वर्षीय बेटा सूरज प्रकाश पीएनजीपीजी कॉलेज में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का का छात्र था। उसने शुक्रवार को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र को पंखे पर लटका देख परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए। डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि सूरज ने तृतीय सेमेस्टर में टॉप किया था। आत्महत्या से आधा घंटे पहले उसने किशनपुर कोटली गैबुवा निवासी अपने दोस्त चंकी पांडे को मैसेज भेजा था कि उसका टेस्ट छूट गया है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार भाईयों में सूरजप्रकाश तीसरे नंबर का था। उसके भाई विजय शिक्षक हैं और उनकी शादी सात जून को होनी है। इस कारण परिवार का खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

पंखे से लटकर छात्र ने की आत्महत्या
टेस्ट छूटने के कारण दो महीने से तनाव में था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें