फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन प्रभावितों को दुर्गापुर में मिलेंगे आवास

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को जेएनएनयूआरएम की उपयोजना बीएसयूपी के तहत निर्मित आवासों को आवंटित करने का मार्ग खुल गया है। इस संदर्भ में शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक उदय सिंह राणा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को पत्र भेजा है। उन्होंने बीएसयूपी के तहत दुर्गापुर में बनाए गए आवासों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। पत्र में कहा है कि भारत सरकार की ओर से एक मई 2019 को हुई बैठक में बीएसयूपी एवं आईएचएसडीपी के तहत निर्मित आवासों को पात्रों को आवंटित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि वर्षाकाल के दौरान बलियानाला क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों को दुर्गापुर में बनाए गए आवास देने की विधायक संजीव आर्या ने पैरवी की थी।
विज्ञापन



भूस्खलन प्रभावितों को दुर्गापुर में मिलेंगे आवास
शहरी विकास मंत्रालय ने ईओ नगर पालिका को जारी किया पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें