हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में तीन जून से शुरू हो रहीं प्राइवेट और सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि छात्रों के मोबाइल लाने पर तो प्रतिबंध रहेगा ही शिक्षक भी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र परीक्षा के दिन लेखन सामग्री के अलावा कुछ नहीं लाएंगे। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले छात्रों को पहुंचना होगा। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत, चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकर, डॉ. मीरा पांडे, डॉ. लीला तिवारी, डॉ. एमएस मनोला, डॉ. बीआर पंत, डॉ. सीएस जोशी आदि थे। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने कुमाऊं विवि के कुलपति डॉ. केएस राणा से मुलाकात कर महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।
परीक्षा कक्ष में शिक्षक भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
एमबीपीजी कॉलेज