फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राना ने किया वेस्टर्न हिमालया पुस्तक का किया विमोचन

विज्ञापन
man with book - फोटो : social media
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस राना ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में सेकुड फॉरेस्ट ऑफ पिथौरागढ़ वेस्टर्न हिमालया इंडिया नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक को डीएसबी परिसर में वनस्पति विज्ञान के डॉ. बृजमोहन उप्रेती, प्रो. ललित तिवारी, वानिकी विभाग के प्रो. आशीष तिवारी, नवीन चंद्र पांडे ने लिखा है। यह पुस्तक इंदु बुक सर्विसेज नई दिल्ली की ओर से प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में पिथौरागढ़ जिले के छह धार्मिक वनों में पाए जाने वाले 310 आवृत्तबीजी, तीन अनावृत्तबीजी पौधों का वर्णन किया गया है। प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से विश्व और भारतीय संस्कृति में संरक्षण एवं सतत विकास में योगदान के लिए वनस्पति और धार्मिका का वर्णन किया गया है। इन वनस्पतियों के औषधीय गुणों के विषय में जानकारी दी गई है। इस पुस्तक को वर्गीकरण शास्त्री प्रो. यशपाल सिंह पांगती को समर्पित किया गया है। इस मौके पर डॉ. सुचेतन साह, निजी सचिव कुलपति विधान चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राना ने किया वेस्टर्न हिमालया पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें